Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलयुगी बाप ने किया तार-तार, रात में...

पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलयुगी बाप ने किया तार-तार, रात में अपने साथ सुलाता फिर करता दुष्कर्म 

मेरठ। जानीखुर्द में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी बाप ने तार-तार कर दिया। पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कलयुगी पिता ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री को घटना का किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, पीड़िता ने घटना को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए जिलाधिकारी और एसपी से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने पीड़िता का पता लगाकर उसकी मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया। बताया गया कि जानी क्षेत्र में रविवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र और वीडियो वायरल हुआ। इस पत्र और वीडियो में एक नाबालिग लड़की जिलाधिकारी और एसपी से न्याय की मांग कर रही है। वायरल पत्र में लिखा है कि वह अपने घर में छोटी बहन के साथ अकेली है। उसकी मां लखनऊ गई हुई है। उसका पिता 15 जनवरी से लगातार उसे रात में अपने साथ सुलाता है।

इस दौरान पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। इस बात को किसी से बताने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पत्र की जांच की गई। जांच में पता चला कि जानी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की द्वारा यह वीडियो वायरल की गई थी। पुलिस ने लड़की से पत्र के बारे में जानकारी की तो उसने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...