Friday, September 18, 2026
Home Crime India नौकरी लगवाने का लालच देकर लोगो से ठगे लाखों रुपये, आरोपी गिरफ्तार 

नौकरी लगवाने का लालच देकर लोगो से ठगे लाखों रुपये, आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा।  कभी पेंशन दिलाने, तो कभी नौकरी लगवाने आदि का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाने वाली चार युवतियों सहित आठ लोगों के एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने पिछले दो साल के दौरान दिल्ली में बैठकर अलग-अलग राज्यों के करीब 80 लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी की। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं।

थाना साइबर की टीम ने प्रबंधक थाना निरीक्षक राजीव मिगलानी के नेतृत्व में आरोपी हेमंत निवासी सेक्टर-87 नोएडा, प्रवीण कुमार निवासी छोटी उकावली, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश और शशिभूषण तिवारी निवासी हाजीपुर, सेक्टर-104, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी शशिभूषण को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया था।

वहीं, आरोपी हेमंत और प्रवीण को रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी हेमंत की निशानदेही पर उससे पांच हजार की नकदी और सिम सहित एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी हेमंत और प्रवीण ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले दो साल से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। वह अब तक अलग-अलग राज्यों के करीब 80 लोगों को शिकार बना चुके हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवतियां मीठी-मीठी बातें कर लोगों को अपने जाल में फंसाती थीं। सभी आरोपी एक टीम के तौर पर मिलकर काम करते थे। कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें आरोपी मीनाक्षी, स्वाति, प्रिया, तरुण और ज्योति निवासी खिचड़ीपुर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली को खिचड़ीपुर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग व्यक्ति को कॉल कर रकम ठगते थे। आरोपियों ने 2010 में सिविल सर्जन पद से सेवानिवृत्त हुए कृष्ण कुमार निवासी वजीर चंद कॉलोनी, करनाल से ठगी की थी। आरोपियों ने 30 दिसंबर 2023 को शिकायतकर्ता के पास नई दिल्ली ईपीएफ ऑफिस के नाम से फोन कर कहा था कि जीआईएस स्कीम का पैसा आपके खाते में भेजा जाएगा।

जिसके लिए आपको रिफंडेबल सिक्योरिटी के रूप में कुछ रुपये जमा कराने पड़ेंगे। यह रकम बाद में रिफंड हो जाएगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर आरोपियों के बताए खाते में तीन लाख अस्सी हजार रुपए जमा करा दिए थे।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...