हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 113 पव्वे अवैध शराब के बरामद हुए। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब बिक्री रोकने को छापेमारी की जा रही है।
इस दौरान विजेंद्र उर्फ झंडू पुत्र भजनलाल निवासी ललतारौपुल को 32, अभिनव पुत्र कमल निवासी वाल्मीकि बस्ती को 24, गौतम उर्फ राजू पुत्र धर्मा निवासी लाल कोठी रोडीबेलवाला को 25, जौनी पुत्र स्व. राम चांद निवासी मस्तराम गली भूपतवाला को 32 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।







