Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अज्ञात हमलावर ने जिला जज पर किया जानलेवा हमला, अज्ञात के खिलाफ...

अज्ञात हमलावर ने जिला जज पर किया जानलेवा हमला, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब। अमृतसर की अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा पर सुबह करीब पांच बजे अज्ञात हमलावर ने रंजीत एवेन्यू स्थित रोज पार्क पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जज का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा ने बताया कि वह रंजीत एवेन्यू ई-ब्लाक में रहतीं हैं और अमृतसर में बतौर अतिरिक्त सत्र न्यायधीश (एएसजे) तैनात हैं। वे रोजाना रंजीत एवेन्यू रोज पार्क में सैर करने जाती हैं।  सुबह भी करीब 5:5 बजे वह रोज पार्क में सैर करने गईं। पार्क में एक चक्कर लगाने के बाद जब दूसरा चक्कर लगा रहीं थी तो किसी ने पीछे से आकर उनके गले में बाजू डाल दी और मारने की नीयत से गला दबाने लगा।

उन्होंने बताया कि जब हमलावर से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो वे जमीन पर गिर गईं। इसके बाद हमलावर अपने दोनों हाथों से गला दबा कर उनकी सांस बंद (हत्या) करने का प्रयास करने लगा। उन्होंने बचाव में हमलावर को जोर-जोर से मारना शुरु कर दिया और उसके हाथ पर दांतों से काटा। उन्होंने जब शोर मचाया तो हमलावर वहां फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।

मेडिकल अधिकारी ने मेडिकल जांच दौरान पाया कि उन्हें नौ चोटें लगी थीं। एक चोट को अंडर एक्सरे आर्थो ओपिनियन के लिए रखा गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात हमलावर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 323 के तहत दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आस-पास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...