Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India मिस्त्री को मारी गोली, चार आरोपियों को सुनाई पांच साल की कैद 

मिस्त्री को मारी गोली, चार आरोपियों को सुनाई पांच साल की कैद 

हरियाणा। सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल सपरा ने ऑटो मिस्त्री को गोली मारकर घायल करने के मामले में सुनवाई के बाद चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। चारों दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। गांव रभड़ा निवासी हरिकिशन ने 23 अप्रैल, 2021 को सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया था कि उनका बेटा सतपाल (37) ऑटो मिस्त्री का काम करता है। हरिकिशन ने पुलिस को बताया था कि उनकी गांव के कर्ण सिंह के परिवार से रंजिश है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई रामकुमार के साथ खेत से वापस लौट रहे थे। उन्हें सतपाल गांव में फिरनी पर खड़ा मिला।

वह गोहाना जाने की तैयारी में था। रामकिशन का कहना है कि उसी समय गांव रभड़ा के बलजीत, आशीष, अंकित सुपारी तथा जींद के गांव भागखेड़ा के मनीष उर्फ कुक्कू समेत अन्य ने उनके बेटे सतपाल पर गोलियां बरसा दी थीं। आरोपियों ने चार-पांच गोलियां चलाईं और सतपाल गोली लगने से घायल हो गया था। हरिकिशन अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ सतपाल को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गांव रभड़ा में शराब कारोबारी ऋषिपाल उर्फ रशिया की हत्या के बाद से रंजिश शुरू हो गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह की टीम ने आरोपी गांव रभड़ा के बलजीत, आशीष, अंकित सुपारी व जींद के गांव भागखेड़ा के मनीष को गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...