Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP भाई को दी पत्नी की हत्या की सुपारी, विवाहिता के साथ किया...

भाई को दी पत्नी की हत्या की सुपारी, विवाहिता के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म फिर उतारा मौत के घाट 

फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर जिंदपुर के समीप निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिले विवाहिता के शव मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का राजफाश कर दिया। विवाहिता के पति ने पारिवारिक भाई को तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। उसे परिवारिक बड़े भाई के साथ पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। जिसके बाद देवर ने मित्रों के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। इससे पहले विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात भी आरोपितों ने कुबूल की है। गाजीपुर थाने के एक गांव में रहने वाले किसान की 22 वर्षीय विवाहित पुत्री बीते 15 जनवरी को शाह का मेला देखने गई थी। 20 जनवरी को उसका शव बस्तापुर स्थित निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला था। पिता ने बेटी के देवर समेत अन्य लोगों पर मुकदमा कराया था।

एसओजी, सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड का राजफाश करते हुए खुरमानगर नहर पुलिया के समीप से चार हत्यारोपितों को धर दबोचा। आरोपितों ने बेरहमी से हत्या करने और इससे पहले विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में पति और हत्या की योजना बनाने वाले देवर की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय व एसओजी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि दिवंगत विवाहिता अपना एंड्रायड मोबाइल फोन व घर से पिता का कीपैड फोन लेकर पारिवारिक देवरों के साथ शाह का मेला देखने गई थी। यह दोनों फोन हत्यारोपितों के पास थे। सर्विलांस टीम की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैस कर पुलिस आरोपितों तक पहुंच गए।

हत्थे चढ़े आरोपितों ने बताया कि दिवंगत के देवर ने हत्या की पूरी योजना बनाकर ठेके में शराब पिलाई थी। इसके बाद बाइक में पेट्रोल भरवाकर समोसे खरीदकर विवाहिता को निर्माणाधीन मकान ले गए। वहां देवर समेत तीनों ने विवाहिता से बारी-बारी दुष्कर्म किया। देवर ने विवाहिता के जैकेट में लगे कैप की डोरी से उसका गला दबाया और अन्य दो आरोपितों ने हाथ-पैर पकड़ा। एक देवर ने ईंट से सिर पर प्रहार किया। इसके बाद विवाहिता को मकान से नीचे फेंक दिया। फिर सभी ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में फेंककर चले गए।

हत्या का प्लान बनाने वाला दिवंगत का देवर फरार है। पुलिस ने मुकदमे में दिवंगत के पति का नाम भी साजिश रचने में बढ़ाया है। सर्विलांस प्रभारी विनोद पटेल व अपराध इंस्पेक्टर रामशंकर सरोज ने बताया कि पति व देवर समेत छह लोगों को मुकदमे में नामजद किया गया है। मुकदमे में हत्या कर शव गायब करने, साजिश रचने व सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।

सनसनीखेज हत्याकांड का राजफाश कर दिया गया है। दिवंगत के पति ने ही पत्नी पर शक होने पर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पारिवारिक भाई को हत्या की जिम्मेदारी देकर काम होने के बाद एक लाख रुपये देने व शेष दो लाख रुपये अन्य काम करने वालों को देने के लिए कहा था। चार हत्यारोपितों को जेल भेजा जा रहा है। पति व देवर की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...