Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मदद के बहाने से किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मदद के बहाने से किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। इंस्टाग्राम दोस्त के बुलाने पर कानपुर से आई किशोरी से दोस्त के एक नजदीकी ने ही मदद के बहाने कुसम्ही जंगल में दुष्कर्म किया था। किशोरी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी। वह आरोपी से पहले से ही फोन पर बात करती थी। देवरिया का रहने वाला आरोपी रेलवे स्टेशन पर पहले कुली था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद कानपुर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। कानपुर की रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम के जरिए कोलकाता के रहनेवाले एक युवक अरमान से दोस्ती हुई। अरमान बेंगलुरु में नौकरी करता है। अरमान से जुड़ने के बाद किशोरी की दोस्ती गोरखपुर निवासी कामरान से हुई।

11 जनवरी को मां की डांट से नाराज होकर किशोरी घर से निकल गई। उसने कामरान को फोन किया तो उसने कहा कि गोरखपुर आ जाओ। ट्रेन से अरमान के पास कोलकाता भेज दूंगा। इसपर किशोरी रात में ही बस से गोरखपुर पहुंच गई। पर यहां पहुंचने के बाद कामरान का मोबाइल बंद बताने लगा। इस पर उसने अरमान के दोस्त चौथी गुप्ता को फोन किया। बताया जा रहा है कि एक बार चौथी और अरमान साथ में यात्रा कर रहे थे। उस दौरान चौथी ने कॉल करने के लिए अरमान का मोबाइल मांगा और उसमें से किशोरी का नंबर ले लिया। चौथी की किशोरी से एक-दो बार बात भी हो चुकी थी। चौथी उससे मिलने गेट नंबर दो के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचा।

उसने परेशानी बताई। चौथी मदद का भरोसा देकर यह कहते हुए अपने साथ ले गया कि पुलिस को पता चलेगा तो परिजन के पास भेज देगी। जंगल के रास्ते वह शहर के बाहर स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचा देगा, जहां से ट्रेन से वह कोलकाता चली जाएगी। उसकी बात पर भरोसा करके वह चली गई। जंगल में पहुंचने पर चौथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रेस्टोरेंट व रेलवे स्टेशन के पास मिले सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने देवरिया के रुद्रपुर कस्बे के रहने वाले चौथी गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कानपुर की किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानपुर पुलिस लेकर चली गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...