हरियाणा। अंबाला में बराड़ा के उगाला गांव में 28 वर्षीय ट्यूबवेल ऑपरेटर गोल्डी की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के शमशान घाट के पास खून से लथपथ हालत में देररात को मिला था। गोल्डी के सिर व मुंह पर तेजधार हथियार के निशान थे। परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची व जांच में जुट गई।
फिलहाल हत्या के कारणों व आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम को गोल्डी ट्यूबवेल पर गया था लेकिन वापिस नहीं लौटा तो परिजन ढूंढते हुए चले गए और उन्हें शमशान घाट के पास शव मिला। बताया कि गोल्डी कि करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी।







