Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पुरानी कारों के कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज 

पुरानी कारों के कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज 

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राजगार्डन सिटी में सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे पुरानी कारों के कारोबारी महबूब (39) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके भाई मारूफ ने नंदग्राम थाने में सुमित, अंकित और विजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से पुलिस ने सुमित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ में पता चला कि अंकित ने थार गाड़ी बुक कराई थी। महबूब ने वह गाड़ी अंकित के बजाय किसी और को बेच दी। इसी की खुन्नस में अंकित ने साथियों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। हापुड़ के बड़ौदा सिहानी गांव के निवासी मारूफ ने बताया कि महबूब पुरानी कारों को खरीदने और बेचने का काम करता था।

सोमवार की रात महबूब रिश्तेदारी में मसूरी में ठहरा हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे उसे इंदिरापुरम निवासी सुमित ने कॉल करके राजगार्डन सिटी में बुलाया। सुमित भी पुरानी कार खरीदने और बेचने का काम करता है। उसकी कॉल पर भाई चला गया। एसीपी रवि कुमार ने सुमित से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि महबूब से थार गाड़ी के बारे में बात करने के लिए कहा गया था। वहां अंकित और उसका दोस्त विजय पहले से आए हुए थे। सुमित, महबूब, अंकित और विजय आपस में बात कर रहे थे। तभी अंकित और विजय भड़क गए। वे महबूब को गाली देने लगे। उससे पूछा कि उसने थार गाड़ी किसी और को क्यों बेची? इसी झगड़े के दौरान हत्या की गई।

सुमित ने पुलिस को बताया कि अंकित और विजय पहले से हत्या की तैयारी करके आए थे। झगड़े के दौरान अंकित ने विजय से कहा कि मार दे इसे। विजय ने पिस्टल निकाली और गोली चला दी। गोली महबूब के सीने में लगी। इसके बाद एक और गोली मारी। वह मिस हो गई। सीने पर गोली लगने से महबूब गिर पड़ा। वह उसे यशोदा अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। अंकित और विजय फॉरच्यूनर में सवार होकर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि अंकित और महबूब में छह महीने से विवाद चल रहा था। अंकित थार गाड़ी किसी और को बेचे जाने से नाराज था। वह चाहता था कि महबूब उसके लिए दूसरी थार गाड़ी का ही इंतजाम करे। इसके लिए दोनों में कई बार बातचीत हुई। इसी बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। पिछले दिनों कहासुनी काफी बढ़ गई। इसी से अंकित खुन्नस में आ गया और उसने महबूब की हत्या करने की ठान ली। एसीपी ने बताया कि अंकित और विजय की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...