Friday, September 18, 2026
Home Crime India उपचार के दौरान महिला मरीज के साथ किया दुष्कर्म, किसी को बताने...

उपचार के दौरान महिला मरीज के साथ किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी 

हरियाणा।  करनाल शहर के दयाल सिंह कॉलोनी स्थित गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान 48 वर्षीय महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह करतूत निजी अस्पताल के ही स्टाफ ब्वॉय ने की है। बीते 27 दिसंबर को महिला को परिजनों ने पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था।

तीन जनवरी को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद भी महिला का अस्पताल में उपचार चलता रहा। जब भी महिला अस्पताल में उपचार के लिए आती थी उसे दरिंदगी का सामना करना पड़ता था।

आरोपी ने महिला को धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे मार देगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि बुटाना थानाक्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 48 वर्षीय महिला के पेट में दर्द हुआ था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 27 दिसंबर को शहर के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां से महिला को तीन जनवरी को छुट्टी दे दी गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उपचार के दौरान स्टाफ ब्वॉय ने महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब महिला ने परिजनों को बताने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस कारण पीड़िता ने परिजनों को यह बात नहीं बताई।

परिजनों के अनुसार पीड़िता घर में अकेली रहने लगी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही थी। अस्पताल से महिला को छुट्टी तो मिल गई मगर उपचार चलता रहा। इसके बाद महिला जब भी अस्पताल में जाती थी उसे दरिंदगी का सामना करना पड़ता था। परिजनों ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताते हुए कहा कि उसके साथ अस्पताल में स्टाफ ब्वॉय ने घिनौनी हरकत की है।

महिला की आपबीती सुनकर परिजन भड़क गए। वह पहले अस्पताल में पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल से स्टाफ ब्वॉय को हिरासत में ले लिया और परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...