Friday, September 18, 2026
Home Crime India गुरुद्वारा साहिब में देर रात युवक को तलवार से काटकर उतारा मौत...

गुरुद्वारा साहिब में देर रात युवक को तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट 

पंजाब।  जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं मृतक के खिलाफ भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जिस निहंग ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। वारदात रात तीन बजे के करीब हुई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। डीईआईजी जालंधर रेंज एस. भूपति, एसएसपी जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर, एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता, एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह, एसएचओ कोतवाली कपूरथला पलविंदर सिंह समेत 200 से अधिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मारे गए युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि किसी सुखी ने उसे गलत काम करने के लिए पैसे देने का वादा किया था। हालांकि वीडियो में वह बार बार कह रहा है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया और वह बहुत ईमानदार है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है जिस व्यक्ति को तलवार से काटा गया है वह बाथरूम में था और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और व्यक्ति से दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन बाथरूम में बंद व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद निहंग सिंह ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे बाथरूम के भीतर ही तलवार से काट डाला।

निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काटने के बाद खुद को गुरुघर के भीतर ही एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में आरोपी निहंग अरदास करके पुलिस के सामने पेश हुआ। मौके पर सिख जत्थेबंदियां भी पहुंच गई हैं।

पंजाब में बेअदबी की घटनाओं की फेहरिस्त लंबी है। 18 दिसंबर 2021 को अमृतसर में बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति की मार दिया गया। इसके अगले दिन 19 दिसंबर 2021 को सुभानपुर रोड स्थित गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में भी बेअदबी के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार डाला था। माब लिंचिंग की घटना पुलिस के सामने हुई थी और निहंगों की भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई थी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...