मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर रामपुर जिले के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी कैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव बैजना निवासी कैफ उनके यहां ट्रक चलता है। वह उनके दूर का रिश्तेदार भी है। करीब दो साल से दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था और कैफ ने उससे शादी करने की बात कही थी। आरोप है कि छह जनवरी की रात करीब 11 बजे कैफ उसके घर और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की रात उसके पिता ट्रक लेकर बाहर गए थे, जबकि मां अन्य कमरे में सोई थी।
युवती के शोर मचाने पर परिजन के आने पर आरोपी भाग गया था। युवती का आरोप है कि कैफ के पास उसके फोटो है। शिकायत करने पर आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। वहीं अब शादी करने से भी इनकार कर रहा है।प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी कैफ के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने की आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।







