Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुलिस अधिकारी ने पैसे के लिए कबाड़ी की हत्या को बताया हादसा,...

पुलिस अधिकारी ने पैसे के लिए कबाड़ी की हत्या को बताया हादसा, मुकदमा दर्ज 

हरियाणा। पानीपत में खाकी पर एक बार फिर दाग लग गए। थाना चांदनी बाग पुलिस के एक जांच अधिकारी ने पैसे के लिए कबाड़ी की हत्या को हादसा करार दे दिया और परिजनों का आरोप है कि पांच लाख रुपये देने का भरोसा देकर आरोपियों से करीब 15 लाख रुपये लेकर मामला रफा दफा कर दिया। पुलिस ने इसमें 174 की कार्रवाई भी कर दी।

परिजनों ने मारपीट की वीडियो व अन्य सबूत पुलिस के आला अधिकारियों को दिखाए तो मामला खुल गया। पुलिस अधीक्षक ने चांदनी बाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह और जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इसी मामले में एसपी ने अपने सिक्योरिटी इंचार्ज एसआई बलविंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है।

इन पर वारदात की सूचना मिलने पर इसको अमल करने में देरी करने का आरोप है। पुलिस ने कबाड़ी की मौत का कारण घर में सीढ़ियों से गिरना दिखाया था। थाना प्रभारी और जांच अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

भारत नगर निवासी मृतक आरिफ के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी मौके का दिया था। जिसमें आरोपी आरिफ पर हमला कर रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उनके आरोपों को दरकिनार कर आरोपियों को बचा लिया। उनसे जबरदस्ती हादसा होने की बात लिखवा ली।

उनको कहा गया कि हादसे में उनको चार से पांच लाख रुपये दिलवा देंगे। पुलिस ने इसके बाद एंबुलेंस व अन्य खर्च के लिए 50 हजार रुपये मदद के लिए दे दिए। परिजनों ने संस्कार के बाद अपने स्तर पर मामले का पता लगाया तो यह हत्या निकली और उन्होंने डीजीपी और एसपी को लिखित शिकायत दी।

जांच में खुला मामला
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सीआईए-वन से मामले की जांच कराई। सीआईए-वन प्रभारी ने मामले में आरोपियों से पूछताछ की तो वे प्राथमिक जांच में आरोपों को नकारते रहे। पुलिस ने सख्ताई से पूछताछ की तो पूरा मामला कबूल कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से करीब 15 लाख रुपये लिए थे।

इनमें से चार से पांच लाख रुपये परिजनों को देने की बात कही जा रही थी। बताया जा रहा है कि सीआईए-वन ने जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार को भी इस जांच में शामिल किया। उनसे मामले में आरोपियों से लिए पैसे वापस कराए गए। इस मामले में पुलिस ने अब हत्या की धारा को भी जोड़ लिया है। फिलहाल चांदनी बाग पुलिस थाना का कार्यभार एसआई कृष्ण कुमार को सौंपा है।

यह है मामला
भारत नगर का आरिफ पेशे से कबाड़ी था। वह 18 दिसंबर की सुबह घर से काम के लिए गया था। रात को काम करने के बाद अपने दोस्त राजू के साथ खाना थाने के लिए भारत नगर के पास प्रेमी ढाबे पर गया था। यहां उसकी खाने को लेकर वेटर चौटाला से कहासुनी हो गई। आरोप है कि चौटाला ने अपने दोस्तों को बुलाकर आरिफ की बुरी तरह से पिटाई करा दी थी। आरिफ के दोस्त राजू ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। राजू की आंखों के सामने आरिफ को बुरी तरह से पीटा गया था। सुबह आरिफ का ढाबे के पास शव मिला।

मृतक आरिफ के दोस्त राजू ने परिजनों को पूरी वारदात के बारे में बताया था। परिजनों ने पुलिस को आरोपी वेटर चौटाला के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने परिजनों की सुनवाई नहीं की। सिर्फ ढाबा के मालिक से पूछताछ कर आरोपी वेटर चौटाला को छोड़ दिया। पुलिस ने अपने पंचनामे में आरिफ की मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना दिखाया, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे। परिजनों ने इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज एसपी व डीजीपी को भेजी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आरिफ की मौत का कारण छाती में लगी चोट पाया गया। मामले को रफा दफा करने के प्रयास में एसएचओ कर्मबीर, एएसआई सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। एसआई बलविंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...