Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पहले बच्चों को दिया जहर फिर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने ससुरालियों...

पहले बच्चों को दिया जहर फिर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप 

फतेहपुर। बच्चों को जहर खिलाने के बाद महिला के जान देने की घटना से सभी हतप्रभ हैं। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास गांव के लोगों की हरिचंद्रखेड़ा गांव में भीड़ लग गई। इसी दौरान मायका पक्ष पहुंचा। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस दौरान ससुरालियों के पक्ष में ग्रामीण एकजुट हो गए। पक्षों में तकरार के बाद अचानक मारपीट और पथराव हुआ। मृतका के मायके से भाई बलवंत कुछ लोगों के साथ दो गाड़ियों से पहुंचे। इनमें महिलाएं भी थीं। भाई और अन्य लोगों ने ससुरालियों पर बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने पति विनोद को नशेड़ी और आशिक मिजाज होना बताया।

विरोध करने पर मायके पक्ष के लोग हमलावर हो गए। यह देखते ही विनोद के पक्ष में परिवार और गांव के लोग एकजुट हो गए। गनीमत रही कि पुलिस इस दौरान मौजूद री। इससे बड़ी घटना टली । मृतका के भाई ने बताया कि बहन की शादी 2008 में की थी। शादी के बाद से ही बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौता हुआ। 2018 में बहन को पीटा गया था। मामला थाने तक पहुंचा था। शनिवार की रात भी पति, सास, चचेरे ससुर, जेठ सुरेश, देवर पत्तर पाल ने बहन को पीटा था, इससे उसके सिर में चोट आई। प्रताड़ना के चलते सरला ने आत्महत्या की और बेटे को भी जहर खिलाया है।

मां और भाई की मौत से बेटी आंशी और अंश दहशत में हैं। आंशी ने बताया कि भाई अंश को मां ने भैंस का खूंटा बदलने के लिए कहा था। काम न करने पर मां ने भाई को पीटा था। परिवार में रात 12 बजे तक कहासुनी हुई। मां से दादी का विवाद हुआ था। दादा पत्तर का चश्मा तक मां ने छीन लिया था। पिता भी आए थे और मां के साथ मारपीट की थी। मां ने सुबह दो बार किसी को फोन किया। उसे और आदर्श को गुड़ खिलाकर दादी के पास भेज दिया था। इसी दौरान परिवार के लोग बच्ची की बात पर टोकाटाकी करते नजर आए। मृतका के मोबाइल से नंबर, मैसेज, फोटो भी डिलीट मिले। घटना के बाद गांव की महिलाओं में चर्चा रही कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा सरला इतना बड़ा कदम उठा सकती है। वह किसी से झगड़ती नहीं थी। इसके बाद भी परिवार पति, पत्नी और सास के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति विनोद काम पर बाहर चला जाता था। यहां सरला और उसकी सास के बीच विवाद होता रहता था।

बता दें कि घरेलू विवाद से ऊबकर रविवार भोर महिला दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर फंदे से लटक गई। एक बच्चे की जहर उगलने से जान बच गई, जबकि दूसरे की कानपुर लेकर जाते समय मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके और ससुरालीजनों के बीच पुलिस के सामने विवाद हो गया।दोनों पक्ष के बीच मारपीट और पथराव भी हुआ। पुलिस ने पक्षों को जल्द ही शांत कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। औंग थाना क्षेत्र के हरिचंद्रखेड़ा निवासी विनोद पाल घाटमपुर के पनेरूवा गांव में पेटिंग और पीओपी का काम करता है।

वह पांच जनवरी को घर आया था। उसने मां पचनी देवी की इच्छा के खिलाफ एक भैंस बेची थी। भैंस बेचने के बाद रुपये पत्नी सरला उर्फ शांति (38) को दे दिया था। इसी बात पर पति-पत्नी और सास के बीच मनमुटाव चल रहा था। सरला ने बड़े बेटे अंश (12) को दूसरी भैंस शनिवार शाम खूंटे से बांधने को बोला। अनसुनी करने पर सरला ने अंश की पिटाई कर दी। बीच-बचाव में सास, जेठ पत्तर पहुंचे। सरला का इनसे भी विवाद हुआ। विवाद के बाद अंश चाचा सुरेश के घर सोने चला गया। काम से रात को पति लौटा। फिर विवाद शुरू हो गया।
विनोद ने सरला की पिटाई कर दी और घर के बाहर छप्पर के नीचे सो गया। घर के अंदर सरला ने भोर बेटे आदर्श (8), बेटी आंशी (10) को गुड़ में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेटी आंशी ने कड़वाहट पर गुड़ उगल दिया, वहीं आदर्श गुड़ निगल गया। आंशी छोटे भाई आदर्श को लेकर दादी के कमरे में चली गई। अचानक आदर्श और आंशी की हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगी। दादी ने बच्चों की हालत बिगड़ने पर शोर मचाया। दादी ने आंशी को सरला को बुलाने भेजा। आंशी ने किचन में मां को रस्सी के फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। परिजन दोनों बच्चों को नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने छोटे बेटे अंश की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में ही अंश ने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...