उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में नहर की पटरी पर गोकशी का प्रयास कर रहे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग में सिपाही समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के चलते इंस्पेक्टर कटरा पवन पांडेय बाल-बाल बच गए। उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। रात में मीरानपुर कटरा पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम खैरपुर के पास कमलापुर नहर पुलिया के नजदीक खैरपुर गांव की ओर गोवंशीय पशु को मारने का प्रयास करते समय तस्करों को घेर लिया। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही भूरा तोमर के बायें हाथ में गोली लगी।
तीन तस्करों के पैर में लगी गोली







