रुद्रपुर। नानकमत्ता पुलिस ने अभियान के तहत 138 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बिडौरा में बलजीत सिंह के पास से 20 लीटर कच्ची शराब, जोगीठेर तिराहे से प्रकाश कौर निवासी जोगीठेर के पास से 30 पाउच कच्ची शराब, ग्राम पक्की खमरिया से लखविंदर सिंह निवासी पक्की खमरिया के पास से 35 लीटर कच्ची शराब।
ग्राम बिचुआ गन्ना सेंटर के पास से बलजिंदर सिंह निवासी डोहरा सिसईखेड़ा के पास से 34 लीटर कच्ची शराब, मच्छी झाला रास्ते के पास आकाश सिंह के पास से 19 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाइक सीज की हैं।







