Thursday, May 14, 2026
Home Crime India दोस्त संग मिलकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पढ़िए...

दोस्त संग मिलकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर 

हरियाणा। सोनीपत के गांव मलिकपुर में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे ने दोस्त संग मिलकर चाचा की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी का दोस्त मृतक के भाई को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव में एक दुकान पर छोडक़र आ गया और धमकी दी थी कि दस मिनट में देख लेना क्या होता है। जब छोटा भाई घर पहुंचा तो देखा उनका भतीजा व उसका दोस्त बड़े भाई पर ईंट से हमला कर रहे थे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव मलिकपुर निवासी हरिओम ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह तीन भाई थी। जिसमें बड़े भाई धर्मराज का देहांत हो चुका है। उसके बाद भाई श्रीओम (52) व सबसे छोटा वह खुद है। वह रात को दस बजे अपने भाई श्रीओम के पास थे। उनका बड़े भाई धर्मराज के बेटे रोमी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रात को रोमी अपने दोस्त अमित के साथ उनके घर आया था।

उसने आते ही श्रीओम को उसकी जमीन को लेकर शिकायत देने पर मजा चखाने की धमकी दी थी। उनके भाई ने डीसी कार्यालय में रोमी के खिलाफ उनकी जमीन पर जबरन बिजाई करने की शिकायत दे रखी है। हरिओम ने बताया कि इस पर रोमी के दोस्त अमित ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। वह उसे बाइक पर बैठाकर गांव के राकेश की दुकान के पास छोड़ आया। इस दौरान उनका भतीजा रोमी उनके भाई श्रीओम के घर पर ही था। अमित ने उसे दुकान पर उतारने के बाद धमकी दी कि 10 मिनट देखो क्या होता है। इसके बाद वह वापस उनके भाई श्रीओम के घर की तरफ चला गया।

जिस पर अनहोनी की आशंका के चलते वह भी अपने घर की तरफ गए। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि रोमी व उसका दोस्त अमित उनके भाई श्रीओम के सिर ईंटों से वार कर रहे थे। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। उन्होंने देखा कि उनके भाई श्रीओम की मौत हो गई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद मुरथल थाना से पहुंचे एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...