Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP ममेरे भाई के प्रेम प्रसंग में फंसी युवती का बनाया अश्लील वीडियो,...

ममेरे भाई के प्रेम प्रसंग में फंसी युवती का बनाया अश्लील वीडियो, आहत होकर की आत्महत्या 

बांदा। ममेरे भाई ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की शादी जब दूसरी जगह तय हो गई तो रिश्तेदार युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। इससे युवती का रिश्ता टूट गया और आहत होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। चाचा के उक्त आरोपों की पुलिस ने अनसुनी की तो गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। तब जाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने सोमवार की देर शाम अपने घर में कमरे में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में उसकी भाभी थी। उसने युवती को फंदे से लटका देखा तो जानकारी हो सकी। माता-पिता मजदूरी करने गए थे। युवती के चाचा ने बताया कि मृतका का करीब तीन माह से रिश्ते के ममेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस दौरान आरोपी ममेरे भाई ने युवती के अश्लील वीडियो बना लिया था। इस बीच युवती की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी गई थी। मार्च में शादी थी। आरोपी ममेरे भाई ने अश्लील वीडियो को युवती की होने वाली ससुराल में भेज दिया। जिस पर वर पक्ष ने दिसंबर माह की 24 तारीख को रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं उनके द्वारा वीडियो दिखाए जाने पर परिजनों को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। चाचा का आरोप है कि उन्होंने चार दिन पहले शुक्रवार को देहात कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। चाचा के मुताबिक इसी प्रकरण पर आहत होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दी है।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे परिजनों ने गांव के बस स्टाप पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर देहात कोतवाली इंस्पेक्ट सुखराम सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया है। जाम तकरीबन आधा घंटा चला। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों को समझा बुझाकर घर रवाना किया गया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...