Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चचेरे भाई के परिवार को आरोपी ने जिंदा जलाने का किया प्रयास

चचेरे भाई के परिवार को आरोपी ने जिंदा जलाने का किया प्रयास

पानीपत। जनपद में एक चचेरे भाई का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव सुताना में आरोपी युवक ने अपने ही चचेरे भाई के परिवार को पहले हथियारों के बल पर बंधक बना लिया, उसके बाद घर में आग लगा दी। इस वारदात में 1 मासूम बच्चे की जलने से मौत हो गई, वहीं 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।  जिन्हें स्थानीय लोगों ने मिलकर घर में से निकालकर पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं 4 खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी का प्लान पूरे परिवार को जिंदा जलाने का प्लान था। इसलिए आरोपी ने पहले सभी को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर घर में आग लगा दी। जिसके बाद दरवाजे पर आरोपी कुल्हाड़ी और बंदूक लेकर खड़े हो गए। हालांकि मामले की सूचना मिलने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे पीड़ितों की सुरक्षा में पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं।

मामले में जानकारी देते हुए 20 वर्षीय विशाल ने बताया कि वह गांव सौंदापुर का रहने वाला है। उसकी ससुराल गांव सुताना में है। सुबह वह अपनी पत्नी नीतू  के साथ अपने ससुराल में आया था। यहां पर उसको बाइक खरीदनी थी, जिसे खरीद कर दोपहर बाद उसे घर वापस लौटना था। इस दौरान करीब दोपहर 3 बजे वह अपनी पत्नी नीतू, सास बाला, साला चिराग उर्फ चीकू, साली रितिका और राखी  के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी नीतू का चाचा अन्य तीन लोगों के साथ घर में घुस गया।

घर में घुसते ही उसने गाली- गलौज करते हुए सास से 8 लाख रुपये की डिमांड रखी। तैश में आकर उसने कपड़ों में आग लगा दी। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था। विशाल के अनुसार उसकी पत्नी नीतू ने आरोपी चाचा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया था। केस में लगे पैसों की एवज में आरोपी 8 लाख रुपये मांग रहा है। ऐसा पीड़ित परिवार को शक है। वारदात को अंजाम आरोपी ने किस लिए दिया इसकी असली वजह अभी तक किसी को पता नहीं है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...