Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से लाखों की धोखाधड़ी, तीन आरोपियों...

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से लाखों की धोखाधड़ी, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। धर्मनगरी में खुद को डीएम बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 70 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. दरअसल पड़ोसी युवक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रकम और मकान हड़पा है. बहरहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने खुद को बताया डीएम: पुलिस के अनुसार चेतन अरोड़ा निवासी गली नंबर 2 खन्ना नगर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बिहार कर्णवाल उत्तराखंड सरकार की नेम प्लेट लगाकर उसके घर आया था।

उसने अपने आप को डीएम बताते हुए लोक निर्माण विभाग में निरीक्षण अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसकी एवज में आरोपी ने 65 लाख रुपये की मांग युवती की मां से की थी. जिसके बाद पहले उसे डेढ़ लाख रुपये दे दिए गए. बाद में आरोपी ने यह पद समाप्त होने का हवाला दिया और उसे एसडीएम के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया. साथ ही कहा कि इसके लिए 70 लाख रुपये और लगेंगे।

आरोपी ने पीड़ित के भाई को दिए फर्जी चेक: पीड़ितों द्वारा इतनी मोटी रकम का इंतजाम न होने की बात कहने पर आरोपी ने उनसे मकान बेचने की बात कही, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी नेमकिला और निशांत कुमार गुप्ता के साथ मिलकर मकान खरीद लिया और दो चेक पीड़िता के भाई को दे दिए. बाद में पता चला कि दोनों चेक फर्जी हैं. ऐसे में युवती को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

शर्म की वजह से आरोपी के पिता ने की आत्महत्याः हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे. उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, वहीं सूत्रों के मुताबिक 3 दिन पहले आरोपी युवक निहार के पिता ने आत्महत्या कर ली थी. बताया जा रहा है कि बेटे की करतूत के कारण वह तनाव में पल रहे थे।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...