Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP कथा वाचक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

कथा वाचक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में लोक कथाओं में यूपी के साथ अन्य प्रदेशों में धाक जमाने वाले कथा वाचक आधार चैतन्य पर शनिवार को हमला किया गया। घटना के समय वे पत्नी के साथ मंदिर से लौट रहे थे। आरोप है कि नामजद ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए फायर भी किया। कथा वाचक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें धमकाया जा रहा है। शनिवार को आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कथा वाचक आधार चैतन्य ने एसपी विनोद कुमार को प्रार्थनापत्र दिया।

बताया कि धार्मिक प्रवचन आदि को लेकर एक तथाकथित कथा वाचक जो शहर में देवी रोड चुंगी के पास रहता है, उनसे द्वेष रखता है। गालीगलौज करते हुए आए दिन जान से मारने की धमकियां देता रहता है। एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो डाल कर उन्हें अपशब्द कहे। शनिवार को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक कॉल गई। इसमें कहा गया कि वह शहर कोतवाली से दरोगा बोल रहे हैं। आपके पति के खिलाफ शिकायत दी गई है। पति को लेकर शहर कोतवाली आओ। जब वह कोतवाली पहुंचे तो दरोगा का नंबर बंद था। पता किया तो संदीप नाम का कोई दरोगा कोतवाली में नहीं है।

इसके बाद वह पत्नी के साथ माता शीतला देवी मंदिर दर्शन के लिए चले गए। लौटते समय तथाकथित कथा वाचक ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली उनकी गाड़ी की हेड लाइट पर लगी। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ गाड़ी के पीछे भागा। आरोपी कभी भी उनकी हत्या कर सकता है। आधार चैतन्य ने दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...