अलीगढ़। आपसी विवाद के बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। लाश को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुट गई है। अलीगढ़ में बरला क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर गांव में नीरज एक परचूनी की दुकान करता है और उसकी पत्नी गीता देवी घर में ही सिलाई का काम करती थी। दोनों की शादी को 20 साल से अधिक हो चुके थे, पर उन पर कोई संतान न थी। नीरज चार भाइयों में सबसे छोटा है।
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 30 दिसंबर की सुबह पति नीरज ने पत्नी गीता देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गीता देवी की लाश को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर नीरज फरा हो गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का ताला तोड़ा और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सर्जना सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्यारोपी पति नीरज की तलाश शुरू कर दी है। अभी पति-पत्नी के विवाद की वजह सामने नहीं आई है।







