Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 12 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक...

12 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

पंचकूला। सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की बच्ची को अगवा कर जंगल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची बच्ची ने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची का दिव्यांग पिता न्याय के लिए चौकी और थानों के चक्कर काटता रहा। रात एक बजे बच्ची के पिता सेक्टर-5 महिला थाने पहुंचा और उसके बाद बच्ची को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्तकी (23) बुढ़नपुर निवासी के रूप में हुई है। बच्ची जीरकपुर में रहती है। उसकी माता की मौत हो चुकी है। बच्ची के पिता दिव्यांग है। वीरवार शाम को बच्ची अपनी बहन के साथ पैदल सेक्टर-21 अपनी बुआ के पास गई थी। शाम करीब 6 बजे वह वापस बहन के साथ पैदल आ रही थी। उसी दौरान एक ऑटो चालक मिला, जो पहले उनके घर के पास रहता था।

घर छोड़ने की बात कर उसने बच्ची को ऑटो में बैठा लिया। मना करने के बावजूद वह उसको जबरदस्ती ऑटो में बैठाने लगा। भागते समय बच्ची गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दोनों बहनों को ऑटो में बैठाकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में गया। छोटी बहन को शोर मचाने पर चाकू मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद मासूम की हालत बिगड़ी तो आरोपी दोनों को घर के पास छाेड़कर फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची। वह बच्ची को लेकर सेक्टर-19 चौकी पहुंचे। 19 चौकी ने उनको सेक्टर-20 थाने भेज दिया।

वहां से सेक्टर-21 चौकी भेजा गया। 21 चौकी के मुलाजिम ने उनको महिला थाने भेज दिया। रात करीब एक बजे पिता बेटी को ऑटो से लेकर महिला थाने पहुंचा। महिला थाना एसएचओ नेहा संधु ने तुरंत बच्ची को उपचार के लिए सेक्टर-6 अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुढ़नपुर में रहता है। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। 

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...