पानीपत। पट्टीकल्याणा गांव में एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसको पांच छह गोली मारने की सूचना है। आरोप किशोरी के पिता पर लगे हैं। गांव में इसको लेकर कई तरह की चर्चा हैं। समालखा थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इसको ऑनर कीलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पट्टीकल्याणा गांव में भावना (18) को बुधवार को गोली मार दी। परिजन उसको जीटी रोड सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए।
जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन कुछ ही देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एक टीम ने एफएसएल के साथ मौका मुआयना किया है। टीम ने घर से गोली के खोल बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि लड़की को पांच -छह गोली मारी गई हैं। किशोरी की गोली मारकर हत्या करने की घटना को ऑनर कीलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि किशोरी बुधवार सुबह घर पर ही थी। उसको पांच-छह गोली मार दी। वारदात के बाद पिता फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने टीम गठित कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी और शक के आधार पर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। पट्टीकल्याणा गांव में एक किशोरी को गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच बयान दर्ज करने का प्रयास किया है। प्राथमिक पड़ताल में पिता पर गोली मारने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







