Friday, September 18, 2026
Home Crime UP दहेज की मांग पूरी न होने पर की मारपीट, जिंदा जलाने की...

दहेज की मांग पूरी न होने पर की मारपीट, जिंदा जलाने की कोशिश भी की 

मैनपुरी। शहर के नगला रते स्थित ससुराल में एक नव विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की गई। पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर के आवास विकास कालोनी की रहने वाली संगीता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को भानू प्रताप सिंह निवासी नगला रते के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

ससुराल वाले स्कार्पियो कार, चेन, टीबी और रुपये मांग रहे हैं। एक दिन रसोई में गैस खुली छोड़ कर उसे मारने की कोशिश की गई। किसी तरह रेगुलेटर बंद कर उसने अपनी जान बचाई। वह तीन माह तक ससुराल में रही, लेकिन पति ने उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। पीड़िता ने बताया कि वह बीमार हो गई तो 30 अप्रैल 2022 को पिता उसे इलाज के लिए मायके ले आए। इसके बाद कई बार पंचायत की गई लेकिन ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हैं।

कहते हैं कि बिना दहेज के आएगी तो पैर नहीं रखने देंगे। तहरीर के आधार पर रविवार को पुलिस ने पति भानू प्रताप, देवर हरनेश, ससुर राघवेंद्र सिंह, सास सुनीता देवी, ननद शिवानी, बुआ सास अरुणा देवी, जेठ अगनेश, अनूप, ताऊ ससुर ओम शंकर और नंदोई ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...