Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP मां के जेवरों के लिए भाई की चाकू से वार कर की...

मां के जेवरों के लिए भाई की चाकू से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में एक भाई ने 12 लाख के जेवरों के लिए रिश्तों का कत्ल कर दिया। 20 दिन पहले बीमारी से चल बसी मां के जेवरों के बंटवारे को लेकर छोटे बेटे ने बड़े की चाकू से वार कर हत्या कर दी। छोटा बेटा सारे जेवर चाहता था लेकिन परिवार देने को राजी नहीं था। सोमवार शाम मौका पाकर उसने अलमारी से जेवर निकाले और बैग में भरकर भागने लगा। इस दौरान पहले भाभी और पिता से धक्कामुक्की हुई। जब बड़े भाई ने रास्ता रोका तो चाकू से वार कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मसवानपुर के मथुरानर स्थित जयहिंद स्कूल के करीब रहने वाले सुरेश वर्मा फील्ड गन फैक्ट्री के सामने पंचर की दुकान चलाते थे। उनका बड़ा बेटा केतन वर्मा (29) लाटूश रोड स्थित एक्सिस बैंक में गार्ड था, जबकि छोटा बेटा चेतन वर्मा फील्ड गन फैक्टरी में संविदाकर्मी है। सुरेश ने बताया कि छह दिसंबर को उनकी पत्नी मीना देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई। मरने से पहले मीना ने उनकी जानकारी में बड़े बेटे केतन की पत्नी निशा वर्मा को अपने करीब 12 लाख के जेवर सौंप दिए थे। चेतन शराब पीने का लती था और शुरू से ही मां के जेवरों पर नजर थी। मां की तेरहवीं के दिन से ही उसने जेवरों को लेकर घर में विवाद शुरू कर दिया था। रोजाना का विवाद सोमवार उस समय बढ़ गया जब हत्यारोपी चेतन ने केतन की पत्नी निशा से जेवर मांगे। जेवर न देने पर शाम करीब सात बजे मौका पाकर उसने अलमारी से जेवर निकाले और बैग में भरकर भागने लगा। इस दौरान पिता सुरेश व निशा से बदसलूकी शुरू कर दी।

इस बीच केतन ने चेतन को डांट कर रोक दिया, तो वह आग बबूला हो गया। पहले केतन को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसका सिर घर में लगे सबमर्सिबल के पाइप से टकरा गया। इसके बाद चेतन किचन से चाकू ले आया और केतन के सीने में उतार दिया। केतन को निजी अस्पताल ले जाया गया।  यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। सिर पर लगी चोट और चाकू के वार से केतन की मौत हो गई। हमला करने के बाद चेतन मौके से फरार हो गया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी को कल्याणपुर के केशवरपुरम के पास से दबोच लिया गया है।बैंक में गार्ड केतन रोजाना काम पर चला जाता था, इसलिए घर में होने वाले पिता-पुत्र के विवाद में उसका दखल नहीं रहता था।

हालांकि रोजाना के गालीगलौज की जानकारी से दोनों भाइयों में तल्खी जरूर थी। रविवार और फिर सोमवार को छुट्टी के चलते वह दो दिन से घर पर था। इसी वजह से लगातार दो दिन तक चले संग्राम की वजह से उसका सब्र टूट गया और वह पिता से बदसलूकी पर बीच में बोल पड़ा और यही उसके लिए काल बन गया। हत्या के बाद केतन ने घर के अंदर ही भाई के खून से सने हाथ और चाकू को धोया। इसके बाद वह घर से बाहर निकला और मोहल्ले में चिल्ला-चिल्लाकर अपने भाई की हत्या का एलान किया। कहा कि बड़ा बनता था अब नहीं बोल पाएगा। इसके बाद वह घर के मोड़ पर ही एक गुमटी लगाने वाले पप्पू नाम के व्यक्ति को चाकू पकड़ाकर भाग निकला। पप्पू ने चाकू को नाले में फेंक दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर पप्पू को भी हिरासत में ले लिया है। केतन की पत्नी निशा ने बताया कि पिछले साल 29 जून 2022 को उसको एक बच्चा हुआ था। हालांकि स्वास्थ्य सही नहीं होने की वजह से एक ही दिन बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद से वह मायूस रहने लगी थी।

हालांकि सास से पटरी खाती थी, इसलिए सास मीना देवी ने जेवर संभालने को दे दिए थे। केतन और निशा की चार साल पहले लव मैरिज हुई थी। मूल रूप से मसवानपुर के रहने वाले केतन के पिता कई भाई थे और छोटे घर में ज्यादा लोगों के होने की वजह से ही उन्होंने साल भर पहले गोविंदनगर निवासी मधुलिका के मथुरागनर स्थित मकान में किराये पर रहना शुरू कर दिया। निशा मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली है। दूसरे माले पर रहने वाले किरायेदार राजकिशोर ने बताया कि परिवार में आए दिन झगड़े होते थे। चेतन आए दिन जोर जोर से चिल्लाकर गालीगलौज करता था। मीना देवी की मौत के बाद से तो धक्का मुक्की होती रहती थी।

एक अन्य किरायेदार ने बताया कि एक बार उन्होंने आवाज देकर टोका तो चेतन उनसे भी लड़ने पर आमादा हो गया था। हत्यारे चेतन के पिता लंबे समय तक फील्ड गन फैक्टरी के नजदीक पंचर की दुकान चलाते थे। वहीं से उनकी फील्ड गन में कई लोगों से जान पहचान हो गई। आउटसोर्स पर नौकरी निकली तो उन्होंने पहले बड़े बेटे केतन से पूछा। हालांकि केतन ने उस वक्त छोटे भाई चेतन को नौकरी दिलाने की बात कही थी। उसे क्या पता था कि जिस भाई को वह नौकरी तक दिलाने के लिए तैयार है, वह एक दिन उसकी जान ले लेगा।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...