Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला शिरडी से सटे सावली विहीर गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां के भीमनगर में इलाके में रहने वाली वर्षा गायकवाड़ का विवाह करीब 10 साल पहले संगमनेर के रहने वाले सुरेश निकम से हुआ था।  पिछले कुछ समय से दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इससे परेशान होकर वर्षा अपने मायके चली गई थी।

इसके बाद सुरेश 20 सितंबर रात करीब 11 बजे अपने चचेरा भाई रोशन निकम के साथ अपने ससुराल पहुंचा. फिर घर में घुसकर सुरेश ने अपनी पत्नी वर्षा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने साले रोहित गायकवाड़ और पत्नी की नानी हीराबाई गायक पर भी चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी. इस दौरान उसने अपनी सास संगीता गायकवाड़, ससुर चांगदेव गायकवाड़ और योगिता जाधव पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

इस मामले में अहमदनगर जिला के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची. हमले में घायल पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को नासिक जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि कई सालों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. इस वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...