Friday, September 18, 2026
Home Crime India कभी थे जिगरी साथी, घर भी था आना-जाना, अब मामूली बात पर...

कभी थे जिगरी साथी, घर भी था आना-जाना, अब मामूली बात पर कर दी हत्या

पंजाब। पंजाब के मुक्तसर जिले मामूली तकरार के बाद स्कॉर्पियो सवारों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस दौरान मृतक के दोस्त पर भी फायरिंग की गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। उधर, सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में दो को नामजद करते हुए कुल तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह बराड़ पुत्र गुरटेक सिंह निवासी रणजीतगढ़ ने बताया कि उसका भतीजा सुमित सिंह बराड़ (22) पुत्र सुखचैन सिंह निवासी रत्तेवाला घरेलू कार्य से गुरुवार की सुबह अपनी थार गाड़ी से मुक्तसर आया था। सुमित के पिता सुखचैन सिंह दिव्यांग हैं। शाम तक सुमित जब घर नहीं पहुंचा तो वह गांव के एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर मुक्तसर उसे ढूंढने पहुंचे।

रात करीब साढ़े आठ बजे वह केहर सिंह चौक पर पहुंचे तो देखा कि उनका भतीजा सुमित अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर थार गाड़ी के बोनट पर बैठकर कुछ खा-पी रहा था। इतने में एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आई। इसमें जयरीत सिंह चला रहा था। उसके साथ लवप्रीत सिंह चहल व दो-तीन अज्ञात युवक बैठे थे।

जयरीत और उसके साथी ने आते ही सुमित के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जब वह बचाने सुमित के पास पहुंचे तो गाड़ी में बैठे लवप्रीत चहल ने पिस्तौल निकाल ली और भतीजे को गोली मार दी। लवप्रीत ने दूसरी गोली सुमित के दोस्त रिपनजीत पर चला दी। गोली उसके छाती की बायीं तरफ लगी। इसके बाद आरोपी गाड़ी से भाग निकले।

थाना सदर के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि केहर सिंह चौक में दो युवकों को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गोली मार दी। वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर गए लेकिन सुमित सिंह बराड़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे युवक रिपनजोत को उसके परिवार ने मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में जयरीत सिंह व लवप्रीत सिंह चहल को नामजद किया गयाहै और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बता दें कि मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल कुछ दिन पहले ही अमेरिका से आया था। आरोपियों के पास असलहा लाइसेंसी है या अवैध यह उनकी गिरफ्तारी के बाद पता चल सकेगा।

शिकायतकर्ता जगजीत सिंह बराड़ के अनुसार आरोपी जयरीत सिंह किसी समय उनके भतीजे का दोस्त हुआ करता था और उनके घर भी आता था। मगर दोनों में कुछ समय पहले किसी बात पर विवाद हो गया और दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...