Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India राहगीरों को लूटने का प्रयास करते हुए चार युवकों को हथियारों सहित...

राहगीरों को लूटने का प्रयास करते हुए चार युवकों को हथियारों सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सिरसा। कालांवाली क्षेत्र में राहगीरों को लूटने का प्रयास करते हुए चार युवकों को हथियारों सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने नाजायज 12 बोर और 315 बोर के पिस्तौल भी बरामद किए। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी को रिमांड पर लेगी और अन्य लूट की वारदात संबंधी पूछताछ करेगी। थाना कालांवाली में दर्ज किए अभियोग अनुसार बुधवार रात को कालांवाली पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गदराना रोड पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की गदराना रोड स्थित जगसीर कॉलोनी के पास चार युवक हथियारों के साथ राहगीरों को लूट रहे हैं। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल झाड़ियों में छिपाई हुई है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है तो सभी को मौके पर ही पकड़ा जा सकता है।

इसके बाद सीआईए टीम निजी गाड़ी में जागीर कॉलोनी स्थित गांव गदराना कच्चा रास्ते पर पहुंची। टीम ने देखा कि  चार युवक सड़क पर खड़े हुए है।  जिनमें से एक युवक के हाथ में टार्च व दूसरे के हाथ में लोहे की राड थी। जबकि दो अन्य युवकों के पास पिस्तौल थी। टार्च लिए हुए युवक ने टीम की गाड़ी को रूकवा लिया और चारो ने गाड़ी को घेर लिया। युवकों ने पिस्तौल और रॉड तानकर कहा कि जो भी तुम्हारे पर कीमती सामान है, निकालकर हमारे हवाले कर दो। ऐसे में पुलिस की टीम ने सतर्कता बरतते हुए गाड़ी से उतरी तो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने तुरंत प्रभाव से चारो युवकों को पकड़ लिया है।

पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम इकलाब सिंह उर्फ बिंदर निवासी घुक्कावाली, लखवीन्द्र उर्फ गगी  निवासी गांव लकडावाली, बिट्टु सिंह पुत्र पोपा सिंह  निवासी  घुकावाली,  सुरजीत  उर्फ सितु पुत्र बलदेव सिंह मेहरा निवासी असीर जिला सिरसा बतलाया । पुलिस टीम ने 12 बोर और 315 बोर के पिस्तौल , जिंदा कारतूस के साथ बरामद किये।

RELATED ARTICLES

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...