Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, अदालत ने पति, सास व...

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, अदालत ने पति, सास व ससुर को सुनाई सजा  

चंदौसी। दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने वाले पति को दस साल की कठोर कैद व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई, जबकि सास व ससुर को सात-सात साल कारावास व दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा अदालत ने सुनाई है। जुर्माने की धनराशि जमा न करने पर सभी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम महमूदपुर निवासी सुखलाल की विधवा पत्नी मूंगा देवी ने वर्ष 2017 में अपनी पुत्री गीता की शादी चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असालतपुर जारई निवासी चंद्रसेन के पुत्र सिंटू के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी। अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे, वह कभी मोबाइल, कभी नकदी और कूलर की मांग करते थे। इसको लेकर वह गीता को प्रताड़ित करते थे।

दहेज के लालची पति सिंटू, ससुर चंद्रसेन व सास राजेश्वरी ने चार जून की शाम गीता को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। जिसकी उपचार को मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गीता की मां मूंगा देवी व बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम अजीमगंज निवासी मामा राजपाल अन्य परिवार वालों के साथ गीता की ससुराल पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में राजपाल की ओर चंदौसी कोतवाली में गीता के पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज के लालच में गीता की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और तीनों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार यादव की अदालत में मुकदमा चलाया गया।

विद्वान न्यायाधीश ने पत्रावली का गंभीरता से अध्ययन करने और गवाहों के बयानों को सुनने के साथ ही बचाव पक्ष के अधिवक्ता एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता हरिओमप्रकाश उर्फ हरीश सैनी की दलीलों को सुनने के मृतका के पति सिंटू को दस साल की कठोर कैद व दस हजार रुपये अर्थदंड, सास राजेश्वरी व ससुर चंद्रसेन को सात-सात साल के सश्रम कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की धनराशि जमा न करने पर छह-छह महीने का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...