Monday, June 15, 2026
Home Crime Uttarakhand डेढ़ किलो चरस के साथ बरेली का आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ किलो चरस के साथ बरेली का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान बरेली के एक युवक को 1 किलो 545 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हल्द्वानी से एक टैक्सी चालक से चरस लेकर बरेली देने जा रहा था। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार शाम पुलभट्टा पुलिस थाने के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बरेली डिपो की एक रोडवेज बस को रोककर सवारियों की चेकिंग शुरू की।

इस दौरान एक युवक ने अपने बैग को खिड़की से बाहर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने सर्तकता दिखाते हुए बैग समेत युवक को पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 545 ग्राम चरस, एक कीपैड मोबाइल फोन, दो रोडवेज बस के टिकट, 170 रुपये नकद, एक ई श्रम कार्ड, पैन कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामदीन निवासी खेड़ा देवचरा के पास थाना भमौरा, बरेली यूपी बताया। आरोपी ने बताया कि वह देवचौरा बरेली निवासी रवि नामक व्यक्ति के कहने पर चरस लेने हल्द्वानी गया था। हल्द्वानी में उसे शामा भराड़ी का टैक्सी चालक चरस देकर गया था।

उसे यह चरस रवि तक पहुंचानी थी। इसकी एवज में उसे दस हजार रुपये मिलने थे। पुलिस ने रोडवेज बस के चालक रतन लाल व परिचालक सतेन्द्र प्रजापति को घटना का गवाह बनाते हुए आरोपी वीरेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई पवन जोशी, एसओजी एसआई मनोज धोनी, अशोक कांडपाल, प्रदीप गर्ब्याल, हेड कांस्टेबल फिरोज खान, कांस्टेबल महेन्द्र बिष्ट, चारू पंत, दीपक बिष्ट, भूपेन्द्र आर्या रहे।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

यमुनानगर में करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, महिला ने अधिवक्ता समेत 10 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव मुजाफ्त से धोखाधड़ी और अपहरण का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने...

विनोद कश्यप हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, सहसपुर पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को दबोचा

विकासनगर (देहरादून): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना अंतर्गत बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता और शिक्षक विनोद कश्यप की निर्मम हत्या के मामले...

इस्माईला गांव में सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका में जांच तेज

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाना अंतर्गत इस्माईला गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय जलघर (वाटरवर्क्स) की...

ग्रेटर नोएडा में दोस्त ही निकला कातिल, सोने के कड़ों के लालच में की हत्या; शव जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले नहर किनारे मिले एक युवक के जले हुए शव...

होशियारपुर में ग्रंथी ने की आत्महत्या: धार्मिक पाठ की कमाई में हिस्सा न देने पर मिली थी धमकी, 6 आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर (पंजाब): पंजाब के होशियारपुर जिले के माहिलपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ धार्मिक पाठों...

बठिंडा में संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े संदिग्ध जासूसी नेटवर्क...

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून

मसूरी: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ...

पूर्वी दिल्ली में एएटीएस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चार चोरी के वाहन बरामद

दिल्ली: दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिले के ऑटो थेफ्ट सप्रेशन स्क्वॉड (AATS) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में...

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर...

2 साल की उम्र में पिता ने जिसे बेचा, 14 साल तक झेली बंधुआ मजदूरी और दरिंदगी; 4 पर केस दर्ज

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से मानव तस्करी और नाबालिग के शोषण का एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवीय...