Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India चोरी करके घर में लगाई आग, बुजुर्ग दंपती की मौत, दो युवकों...

चोरी करके घर में लगाई आग, बुजुर्ग दंपती की मौत, दो युवकों को उम्रकैद की सुनाई सजा 

फरीदकोट। अतिरिक्त जिला व सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत ने करीब साढ़े चार पहले यहां की टीचर्स काॅलोनी में एक घर में चोरी करके घर को आग लगाने की घटना में बुजुर्ग दंपती की मौत के मामले में दो युवकों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद व 15 -15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घटना वाले दिन 31 जुलाई, 2019 को फरीदकोट के परमिंदर पाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उसके 61 वर्षीय पिता सेवामुक्त अध्यापक सुरजीत सिंह और माता बलदेव कौर अपने पुराने मकान में रहते थे।

वह बाबा फरीद स्कूल के नजदीक रहने लगे थे। वह 28 जुलाई को जगराओं में अपनी बहन से मिलने गया था। 31 जुलाई को उसे फोन गया कि उनके टीचर काॅलोनी वाले घर में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद वह जब अपनी बहन सहित वहां पहुंचे तो देखा कि दमकल विभाग ने आग बुझा दी थी, जबकि उसके माता-पिता की झुलसने से मौत हो चुकी है। जांच में घर में अटैची व अलमारी आदि खुले पाए गए थे। परमिंदरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि टीचर काॅलोनी निवासी मनदीप सिंह उर्फ रोबी और मनप्रीत सिंह उर्फ पिंटु ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने दोनों को घटना के दो दिन बाद 2 अगस्त को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने घर से सोना, नकदी आदि चोरी करके घर को आग लगा दी थी। इस मामले में सोमवार को अतिरिक्त सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत ने उक्त दोनों आरोपितों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा व 15-15 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...