Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India ठाणे में युवती को कुचलने का प्रयास- एसआईटी ने महाराष्ट्र के शीर्ष...

ठाणे में युवती को कुचलने का प्रयास- एसआईटी ने महाराष्ट्र के शीर्ष नौकरशाह के बेटे समेत दो अन्य को किया गिरफ्तार

मुंबई। ठाणे पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक युवती को गाड़ी से कुचलने के मामले में महाराष्ट्र के एक शीर्ष नौकरशाह के बेटे को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे कासारवडावली पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो दोस्तों रोमिल पाटिल और सागर शेल्के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के लिए उनकी दो एसयूवी – एक स्कॉर्पियो और लैंड रोवर डिफेंडर भी जब्त कर ली हैं, जो कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल की गई थीं। ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने इस मामले की जांच के लिए डीसीपी (वी) अमर सिंह जाधव की अध्यक्षता में एसआईटी गठन की घोषणा की। शिकायतकर्ता युवती प्रिया उमेंद्र सिंह ने अश्वजीत और अन्य पर उस पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था।

पुलिस आयुक्त ने कहा, एसआईटी मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अगर जांच के दौरान और तथ्यों का खुलासा होता है तो आरोपियों को फंसाने के लिए कानून की और धाराएं जोड़ी जाएंगी। 34 वर्षीय अश्वजीत महाराष्ट्र राज्य सडक़ विकास निगम (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ का बेटा है। ब्यूटीशियन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर पूरी घटना का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य पुलिस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को टैग करते हुए अश्वजीत गायकवाड़, उसके दोस्तों रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और शेलकर का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब एक दिन पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे को गिरफ्तार करने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार और पुलिस की आलोचना की थी, जिसने कथित तौर पर 11 दिसंबर को ठाणे में अपनी प्रेमिका को एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि हालांकि पीडि़ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन ठाणे पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिन्होंने उस पर जानलेवा हमला किया था।

लोंधे ने कहा, इसमें कुछ संदिग्ध है और यह संदेह पैदा करता हैज् ठाणे में एक लडक़ी को कार (एसयूवी) के नीचे कुचलने का प्रयास किया गया था। आरोपी अश्वजीत भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता और एमएसआरडीसी प्रमुख के बेटे हैं। उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस, जिनके पास गृह विभाग है, पर तंज कसते हुए लोंधे ने कहा कि हालांकि वह एक कुशल और सक्षम नेता हैं, लेकिन अगर ठाणे जैसे शहर में ऐसी गंभीर घटना होती है, तो यह उनकी कार्यप्रणाली और दक्षता पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...