Monday, November 2, 2026
Home Crime Uttarakhand शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी...

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में तलाकशुदा महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला ने देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसकी उम्र 27 साल है। कुछ समय पहले ही उसका अपने पति से तलाक हुआ है। फिलहाल अपने माता-पिता के साथ रहती है। महिला का अपनी शिकायत में कहना है कि पिछले साल माता-पिता के कहने पर उसने शादी के लिए मैट्रिमोनियल एप पर रजिस्ट्रेशन कराया था। महिला का आरोप है कि मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात अमित पाल निवासी देहराखास पटेल नगर से हुई।

पीडित महिला के अनुसार अमित जुयाल ने खुद को टेलीकॉम कंपनी को कर्मचारी बताया था अमित पाल का भी अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में तलाश का केस चल रहा है। महिला का आरोप है कि अमित ने उससे कहा था कि वो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद जल्द ही दूसरी शादी करेगा। इसी तरह दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ने लगा। दोनों व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे से बात करने लगे। आरोप है कि इस बीच अमित ने महिला को अपने देहराखास स्थित फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया, जहां अमित ने महिला से शादी का प्रस्ताव रखा।

महिला का आरोप है कि अमित ने उसे भरोसा दिया कि दोनों शादी जल्द ही शादी करेंगे महिला का कहना है कि अमित ने इसी तरह शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अमित इस तरह से सात महीने तक उसकी साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि अमित कुछ महीने पहले उसे शिमला भी लेकर गया था, लेकिन वहां से आने के बाद जब महिला ने अमित से शादी के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया कोतवाली पटेल नगर प्रभारी सूर्य भूषण ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अमित जुयाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...