Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India छात्रा से कोचिंग जाने के दौरान की गई छेड़खानी, उसकी तस्वीर को...

छात्रा से कोचिंग जाने के दौरान की गई छेड़खानी, उसकी तस्वीर को अश्लील बनाकर वायरल करने की दी धमकी 

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की 12वीं की छात्रा से कोचिंग जाने के दौरान छेड़खानी व मारपीट की गई। इसका विरोध करने पर आरोपित युवक ने उसका हाथ पकड़कर सुनसान गली में खींच लिया और बदतमीजी की। इतना ही नहीं, उसकी तस्वीर को अश्लील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की भी धमकी दी। छात्रा का आरोप है कि युवक कोचिंग और स्कूल जाने के दौरान उसे बेवजह परेशान करता है। उसे फोन पर बात करने के लिए मजबूर करता है। इसको लेकर छात्रा ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इसमें पड़ोस के युवक को नामजद किया है। काजीमोहम्मदपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि छात्रा के आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आवेदन में छात्रा ने बताया कि वह किराये के मकान में माता-पिता के साथ रहती है। उनके माता-पिता जाब करते हैं। इसलिए वह अपनी बहन के साथ ही कोंचिग व कालेज जाती है। वह जहां किराये के मकान में रहती है वहीं आरोपित युवक भी किराये पर रहता है। पहले उसकी बात होती थी। बातचीत बंद होने पर आरोपित युवक उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसे फोन पर बात करने को मजबूर करता है। इसका विरोध करने पर उसे धमकी भी देता है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित छात्र पहले भी जेल जा चुका है। वह अपराधिक छवि का है इसलिए उसे डर है कि वह फिर रास्ते में परेशान कर सकता है। छेड़खानी व आरोपित युवक के भय से छात्रा व उसकी बहन डरी सहमी है। उन दोनों ने कोचिंग और कालेज जाना छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि छानबीन कर आरोपित युवक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...