मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला आया, जिसने सभी को झकझोर दिया। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी युवती के गर्भ में हुई बच्चे की मौत का कारण पुलिस विवेचना में पेट में लात मारने से आया है। पुलिस ने चिकित्सा व आसपास की महिलाओं के बयान के अनुसार आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। गौतम नगर निवासी श्वेता की शादी रुड़की रोड स्टेट बलवंत नगर निवासी ऋषभ उर्फ राजन के साथ हुई थी। श्वेता का आरोप था कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा था। शादी के कुछ समय बाद में अपने मायके में आ गई थी।
इसके बाद पति ऋषभ में उनके परिवार के अन्य लोग उसके मायके में आए थे। उसे समय वह 3 माह की गर्भवती थी। दहेज की मांग को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी तभी पति ने फ़ोन कर अपने छोटे भाई को मौके पर बुला लिया। देवर ने आते ही घर में गाली गलौज करते हुए उसके पेट पर लात मार दी। जिससे उसके पेट में दर्द होने लगा। मायके वाले उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को मृत बता दिया। इसके बाद उन्होंने पति देवर सहित अन्य लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज कराया था।
पुलिस द्वारा की गई विवेचना में सामने आया है कि बच्चे की मौत पेट में लात मारने से ही हुई है। पुलिस में डॉक्टर के आसपास की महिलाओं के बयान के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुमन कुमार सुमन का कहना है कि आरोपीतो को जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।







