Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP थप्पड़ मारने के विवाद में ई-रिक्शा चालक ने की छात्र की हत्या,...

थप्पड़ मारने के विवाद में ई-रिक्शा चालक ने की छात्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार 

कानपुर। नवाबगंज में बैराज से मंधना रोड पर रविवार देर रात ई-रिक्शा चालक ने थप्पड़ मारने के विवाद में अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रतियोगी छात्र को मार डाला। तीनों ने मिलकर पहले कांच से उसका गला रेता फिर पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात के चार घंटे के भीतर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी शिवपाल सिंह किसान हैं। उनका बड़ा बेटा प्रदीप (25) नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा में किराये पर कमरा लेकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। प्रदीप रविवार देर रात करीब दो बजे बैराज से मंधना रोड पर घूम रहा था। तभी इलाके के अमरूद मंडी निवासी सूरज दिवाकर अपना ई-रिक्शा लेकर गुजरा।

पुलिस के मुताबिक रिक्शे में पहले से उसके दो साथी बोट क्लब की कैंटीन में काम करने वाला अमरूद मंडी निवासी अंकुर सैनी और ललित निषाद भी बैठे थे। प्रदीप ने ई-रिक्शे को रुकने का इशारा किया, लेकिन सूरज आगे बढ़ गया।
प्रदीप ने आवेश में आकर गाली दी तो सूरज रिक्शा मोड़कर वापस प्रदीप के पास आ गया। सूरज के रिक्शे से उतरते ही प्रदीप ने उसे थप्पड़ जड़ा। इस पर सूरज, अंकुर व ललित ने प्रदीप को पकड़कर पीटा और उसे घसीटते हुए मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर दूर एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के सीज फार्म हाउस के पीछे सुनसान जगह पर ले गए।

यहां तीनों ने ई-रिक्शा का बैक व्यू मिरर (पीछे देखने वाला शीशा) तोड़कर उसी कांच से प्रदीप का गला रेत दिया। सांसें चलती देख पास पड़े एक पत्थर से सिर कूंचकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों ई-रिक्शे से भाग निकले। फार्महाउस के चौकीदार रामानंद की सूचना पर सीपी डॉ. आरके स्वर्णकार, डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार, एसीपी कर्नलगंज अकमल खान, नवाबगंज व कोहना थाने की पुलिस फॉरेंसिक टीम समेत मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। वारदात के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार सुबह प्रदीप की हत्या की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता, छोटा भाई प्रयागराज में विधि का छात्र शिवम व मां गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
कर्नलगंज एसीपी अकमल खां ने बताया कि हत्या के बाद एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में ई-रिक्शा जाता नजर आया। रिक्शे पर बैठे युवकों के कपड़ों में कुछ धब्बे भी नजर आए, जो संभवता खून मानकार उन्हें ट्रेस किया गया। सूरज दिवाकर अपने मोहल्ले में नशे की हालत में घूमता पकड़ गया। उससे पूछताछ हुई तो साथियों के नाम और पूरी वारदात कबूल कर ली। तीनों ने खून से सने अपने कपड़े उतार कर रिक्शे में छिपा दिए थे, जिन्हें ठिकाने लगाने से पहले ही बरामद किया गया। तीनों के हाथों का बेंजाडीन टेस्ट करवाया गया तो उनके हाथों में भी खून मिला। रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिया गया था। तीन बजे पुलिस को जानकारी मिली। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर सुबह सात बजे से पहले ही तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...