Friday, September 18, 2026
Home Crime India जन्मदिन पार्टी में युवक ने रिश्तेदार के सिर पर गोली मारकर हत्या...

जन्मदिन पार्टी में युवक ने रिश्तेदार के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी, आरोपी फरार 

पंजाब। जालंधर में तलहण रोड पर स्थित ढिल्लों रिसार्ट में उस समय मातम छा गया जब एक जन्मदिन पार्टी में गोली चलने से एक एनआरआई युवक की मौत हो गई। इस फायरिंग में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे रामामंडी के जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान रामामंडी के प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले दलजीत सिंह के रूप में हुई है जो कि एक एनआरआई बताया जा रहा है।

गोली चलाने वाले आरोपी रिसार्ट से फरार हो गए थे। उधर, थाना रामामंडी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना वाली जगह से गोली के खोल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि रिजार्ट का मालिक भी घटनास्थल से फरार हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब रिजार्ट में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में कुछ रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से रिश्तेदार के सिर पर गोली मार दी। जब एक युवक उक्त रिश्तेदार को बचाने आया तो उक्त व्यक्ति ने उस युवक पर भी गोली चला दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिजॉर्ट के अंदर लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...