मिल्कीपुर। दलित किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र की एक गांव निवासिनी दलित किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक दुष्कर्म आए दिन किया करता था।
पीडि़ता किशोरी के पिता ने पुलिस को मामले के लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र 5 दिसंबर को दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी थाना क्षेत्र के अस्थना तिराहे पर मौजूद है। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त पाण्डेय, कांस्टेबल राजू प्रसाद मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को पकडक़र थाने ले आए जहां विधि कार्रवाई करने की बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक करमजीत मौर्य पुत्र भगौती के खिलाफ पोक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को पडक़र न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल व बयान दर्ज कराएं जाने की कार्यवाही चल रही है।







