Friday, September 18, 2026
Home Crime India खनन विभाग के जेई को अगवा कर बुरी तरह पीटा, नौ लोगों...

खनन विभाग के जेई को अगवा कर बुरी तरह पीटा, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब। फिरोजपुर में खनन विभाग के जेई को अगवा कर पीटने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित जेई के बयान पर नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेत माफिया ने वारदात को अंजाम दिया है।

कैलाश ढाका निवासी पन्नीवाला मोटा थाना ओड़ा जिला सिरसा ने बताया कि वह खनन विभाग में जेई कम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। चार दिसंबर को वह अपनी बाइक से गांव जंडवाला में नहर के खाल के काम की जांच करने जा रहा था। दोपहर करीब 11:30 बजे श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव चक्क सैदोका के निकट लिंक रोड पर रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आती दिखाई दी। उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो गांव रूम वाला निवासी चालक बब्बी ने स्पीड बढ़ा दी। ट्रॉली चालक ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। जब उन्होंने फोन से चालक का वीडियो बनाना शुरू किया तो ट्रॉली चालक बब्बी ने फोन कर अपने एक और साथी को बुला लिया।

गांव फलियांवाला स्थित सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बाइक से टक्कर मारी। ट्रैक्टर चालक बब्बी रेत से भरी ट्राली को गांव छोटा फलियांवाला ले गया और एक नोहरे में वाहन को खड़ा कर गेट को ताला लगा दिया। वह वहां पहुंचे तो घर में बब्बी व गुरमेज सिंह के साथ मौजूद सात अज्ञात आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।

सभी हमलावर उन्हें अगवा कर एक घर में ले गए। उसका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट किया। इतने में जेई का साथी वहां पहुंचा जो उसे छुड़वाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी बब्बू सिंह निवासी गांव चक्क रूम वाला, गुरमेज सिंह निवासी छोटा फलियांवाला समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, बब्बू और गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...