Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेमिका के भाइयों ने जहरीली शराब पिलाकर ली जान, पिता ने दी...

प्रेमिका के भाइयों ने जहरीली शराब पिलाकर ली जान, पिता ने दी हत्या की तहरीर

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव बजोट में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। उसके जिस्म पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों ने थाने पर दी गयी तहरीर में युवक की प्रेमिका के भाइयों पर जहरीली शराब पिला कर हत्या का आरोप लगाया है। बजौट निवासी शेखर पुत्र कृष्ण पाल का शव रेलवे लाइन के समीप मिला है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर ही लिखा पढ़ी की जाएगी।

प्रेमिका के भाइयों पर आरोप
मृतक शेखर के परिजनों ने गांव के एक युवती के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाने पर दी गयी तहरीर में उन्होंने कहा है कि गांव की एक युवती शादी के लिए पीछे पड़ी थी, लेकिन युवती के परिजनों के डर की वजह से युवक ने शादी से इंकार कर दिया था। इसको लेकर हुई एक घटना को लेकर दोनों पक्ष थाने तक जा पहुंचे थे, लेकिन गांव के समझदार लोगों ने थाने में कार्रवाई के बजाए समझौता कर दिया था।

उसके बाद भी युवती नहीं मानी और शादी की जिद्द पर अड़ी थी। इसके बाद युवती के भाइयों ने युवक को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आरोप है कि इसी के चलते विगत 3 दिसंबर को एक काल के बाद युवक अपने घर से यह कहकर निकला कि उसको कुछ लोग बुला रहे हैं। बुलाने वाले युवती के भाई व भाई के दोस्त थे। उन्होंने युवक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। शव रेलवे लाइन के पास छोडक़र फरार हो गए। गांव के एक शख्स से ही सूचना दी कि शेखर रेलवे लाइन के पास पड़ा है। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिस्म पर चोट के निशान थे। मुंह से खून निकल रहा था।

पहले बोले, जहरीली शराब
वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि शेखर की मौत के बाद उसके परिजनों ने पहले जहरीली शराब से मौत की बात कही थी, लेकिन करीब दो घंटे बाद जब तहरीर लेकर थाना लोहिया नगर पहुंचे तो युवती के भाईयों व भाई के दोस्तों पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसपी सिटी पीयूष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...