Monday, November 2, 2026
Home Crime India बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग

दो पिस्टल, जिंदा एवं खोखा कारतूस बरामद, दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास, गैंगस्टर एक्ट में भी हो चुकी है कार्रवाई

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव के पास पुलिस टीम द्वारा देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल चालक चेकिंग प्वाइंट पर रुकने के बजाय बुडपुर की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को मौके से हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल पहुंचकर भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि वे देर रात भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान समीम पुत्र इलियास निवासी रुड़की, हरिद्वार तथा शहजाद पुत्र इखलाक निवासी रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल तथा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का हरिद्वार और देहरादून जनपद के विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। समीम के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि शहजाद के विरुद्ध भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है तथा दोनों पूर्व में कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, पूर्व में की गई घटनाओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...