Monday, November 2, 2026
Home Crime India कोयला कारोबार में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, धनबाद से गिरफ्तार हुए...

कोयला कारोबार में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, धनबाद से गिरफ्तार हुए पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष

धनबाद। कोयला और कोक कारोबार में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें धनबाद थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, संदीप अग्रवाल धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे। इसी दौरान कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें डीआरएम चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में संदीप अग्रवाल के अलावा उनके भाई संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल और पत्नी राखी अग्रवाल की गिरफ्तारी भी पहले हो चुकी है। आरोपितों पर कारोबारी पवन मोर के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की रकम हड़पने का आरोप है।

यह मामला नारायणी कोक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पवन मोर की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, आरोपितों ने कारोबारी संबंधों का फायदा उठाकर कथित साजिश के तहत निवेश योजनाओं, कोयला और कोक की आपूर्ति तथा व्यक्तिगत ऋण दिलाने के नाम पर 141 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।

इस संबंध में धनबाद के बैंक मोड़ थाने में 5.85 करोड़ रुपये और गोविंदपुर थाने में 81.22 लाख रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा वर्ष 2024 में कोलकाता, रायपुर और अहमदाबाद में भी आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

शिकायत में राखी अग्रवाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि वह विमला मेटकोक और विमला फ्यूल्स एंड मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में सक्रिय निदेशक थीं। इन कंपनियों के माध्यम से कथित तौर पर आर्थिक अनियमितताएं की गईं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि धोखाधड़ी से प्राप्त बड़ी रकम संजय अग्रवाल ने राखी अग्रवाल के निजी और व्यावसायिक बैंक खातों में स्थानांतरित की थी। इस पूरे प्रकरण में करीब 141 करोड़ रुपये की राशि का उल्लेख किया गया है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों और कथित वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...