Thursday, October 29, 2026
Home Crime India गुरुग्राम में प्रॉपर्टी कमीशन को लेकर अपहरण और हत्या की कोशिश, पांच...

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी कमीशन को लेकर अपहरण और हत्या की कोशिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। प्रॉपर्टी डील का कमीशन नहीं मिलने से नाराज आरोपियों ने डीलर के बेटे के अपहरण और हत्या की कोशिश की। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीम ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 21 सितंबर को गैलेरिया मार्केट में हुई थी। युवक की सतर्कता के कारण वह आरोपियों के चंगुल से बच निकला था।

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक फेस-1 निवासी साहिल अरोड़ा ने 22 सितंबर को सेक्टर-29 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साहिल ने बताया कि वह 21 सितंबर को गैलेरिया मार्केट गया था। कार पार्क करने के बाद वह कैफे में चला गया। वापस लौटकर जैसे ही वह कार में बैठा, एक आरोपी आगे की सीट और दो आरोपी पीछे की सीट पर आकर बैठ गए।

आरोप है कि आगे बैठे युवक ने साहिल पर पिस्टल तानकर उसके साथ चलने को कहा। विरोध करने पर आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। इसके बाद साहिल ने हिम्मत दिखाते हुए कार आगे बढ़ा दी। इस दौरान पीछे बैठे दोनों आरोपी चलती कार से कूदकर फरार हो गए।

कुछ दूरी पर स्कूटी आने के कारण साहिल को कार रोकनी पड़ी। इसी दौरान आगे बैठा आरोपी भी कार से उतरकर भाग गया। हालांकि, उसकी पिस्टल कार में ही छूट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 ने कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सेक्टर-67 निवासी प्रवीण, लक्ष्मण विहार निवासी सुमेर सिंह, फरीदाबाद की वैधरम कॉलोनी निवासी शिव शंकर तथा दिल्ली के मीठापुर निवासी अमन और हेमंत के रूप में हुई है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रवीण ने साहिल के पिता के साथ प्रॉपर्टी की डील कराई थी। बाद में साहिल के पिता ने उसी प्रॉपर्टी की डील किसी अन्य व्यक्ति के साथ कर ली, जिससे प्रवीण को कमीशन नहीं मिल सका।

पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर प्रवीण ने सुमेर के साथ मिलकर साहिल के अपहरण की योजना बनाई थी। दोनों का उद्देश्य साहिल के पिता पर रुपये देने और प्रॉपर्टी की डील रद्द करने का दबाव बनाना था। वारदात के लिए प्रवीण और सुमेर नूंह से हथियार लेकर आए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि सुमेर ने पैसे देकर शिव शंकर, अमन और हेमंत को कथित साजिश में शामिल किया था। वारदात से पहले प्रवीण ने साहिल की कार में GPS ट्रैकर लगाया था, जिससे उसकी लोकेशन पर नजर रखी जा सके। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की भूमिका में तैनात था आरोपी, कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस देने के लिए गिरोह को भेजा था IP देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल...

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

स्मैक, 863 ग्राम चरस और 52 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के...

ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को 20 साल के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की भूमिका में तैनात था आरोपी, कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस देने के लिए गिरोह को भेजा था IP देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल...

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

स्मैक, 863 ग्राम चरस और 52 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के...

ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को 20 साल के...

फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराने के मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तीन और आरोपियों को...

देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।...

गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद

गाजीपुर। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए स्वाट टीम और जंगीपुर थाना पुलिस ने कथित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश...

कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार

कानपुर। बिजली के तारों की कटिंग और ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी करने वाले गिरोह का कानपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चौबेपुर पुलिस...

गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। तीन आरोपियों ने कार्यालय के...

देहरादून में युवती से मोबाइल छीनने वाला सहारनपुर का युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

देहरादून। राजधानी में मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने सहारनपुर निवासी 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज

आगरा। रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य में बड़े मुनाफे का भरोसा देकर दो ठेकेदारों के साथ 13.20 करोड़ रुपये की कथित...