Wednesday, September 23, 2026
Home Crime India हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने डीएसपी महिला सुरक्षा प्रिया शर्मा के नेतृत्व में होटल राज और होटल 999 में कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, होटल राज से 9 महिलाएं और 8 पुरुष, जबकि होटल 999 से 13 महिलाएं और 11 पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर पूछताछ की और नियमानुसार कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि होटल 999 में पहले एक बोगस ग्राहक भेजा गया था। इशारा मिलते ही टीम ने छापा मारा और कमरा नंबर 205 से एक महिला को बरामद किया। उसके मेकअप किट से आपत्तिजनक सामान भी मिला। इसी तरह होटल राज के कमरा नंबर 112 में भी बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल 999 के मैनेजर कुलदीप निवासी कौथ कलां, हांसी और होटल राज के मैनेजर अंकुश निवासी कैथल को गिरफ्तार किया। दोनों होटलों से कुल 1,000 रुपये और आपत्तिजनक सामान बरामद कर पुलिस ने उसे साक्ष्य के तौर पर सील कर दिया।

पुलिस जांच में दोनों मैनेजरों पर बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराने का आरोप सामने आया है। इस मामले में थाना अर्बन एस्टेट में Immoral Traffic (Prevention) Act, 1956 की धारा 3(2)(A), 3(2)(B), 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस या अन्य प्रतिष्ठानों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

किराए के मकान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज  प्रकाशनगर वार्ड संख्या 11 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

हाड़गंज के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 8 महिलाएं पाबंद

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने खुलासा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

किराए के मकान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज  प्रकाशनगर वार्ड संख्या 11 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

हाड़गंज के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 8 महिलाएं पाबंद

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने खुलासा...

NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला

देहरादून। नीट यूजी-2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने दो आरोपितों...

बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर कुमाऊं यूनिट ने बाजपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध SIM Box के जरिए संचालित टेलीकॉम गेटवे का खुलासा...

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का खुलासा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

बागपत। बालैनी थाना पुलिस ने मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और नलकूपों से चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया...

निकाह के 14 दिन बाद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागपत। हरचंदपुर गांव में निकाह के महज 14 दिन बाद 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने...

केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर हमीरपुर में युवक हिरासत में, सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला...

रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या, बर्तन से बनाए धारदार हथियार से गर्दन पर हमला

दिल्ली। रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय...