Friday, September 18, 2026
Home Crime India कार लोन के नाम पर ठगी करने वाले पिता-पुत्र 15 साल बाद...

कार लोन के नाम पर ठगी करने वाले पिता-पुत्र 15 साल बाद उज्जैन से गिरफ्तार

कानपुर। कार लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में फरार चल रहे पिता-पुत्र को बर्रा पुलिस ने करीब 15 साल बाद उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई से बचने के लिए दोनों ने बर्रा-दो स्थित अपना मकान बेच दिया था और उज्जैन जाकर रहने लगे थे। गिरफ्तार आरोपितों पर कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनमें संजय अग्रवाल पर 50 हजार और उसके बेटे राहुल पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वर्ष 2011 में बैंक ऑफ बड़ौदा की बर्रा-दो स्थित चंदेल मार्केट शाखा के प्रबंधक केवी त्रिपाठी ने गोविंद नगर निवासी हरिश्चंद्र अरोड़ा और रामआसरे नगर निवासी संतोष गुप्ता के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2009 में आरोपितों ने बैंक कर्मचारी अभय कुमार के माध्यम से जीटी रोड स्थित मेसर्स क्रास रोड मोटर्स से कार खरीदने के लिए 3.50 लाख रुपये का लोन लिया था। आरोप है कि लोन लेने के बाद कार के रजिस्ट्रेशन पेपर और बीमा संबंधी दस्तावेज बैंक में जमा नहीं किए गए। इसके बाद लोन की रकम ब्रह्मावर्त कारपोरेशन बैंक से चेक के जरिए कैश कराकर हड़प ली गई।

जांच आगे बढ़ने पर हरिश्चंद्र और संतोष के साथ संजय अग्रवाल, उसके बेटे राहुल और मनोज सिंह के नाम भी सामने आए। पुलिस ने 25 अगस्त को मनोज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, संजय के खिलाफ बर्रा थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राहुल के खिलाफ रायपुरवा और बर्रा थानों में 24 मामले दर्ज हैं।

मकान बेचकर उज्जैन चले गए थे: एडीसीपी दक्षिण ऑपरेशन सुमित सुधारक रामटेके ने बताया कि वर्ष 2011 से पहले संजय और उसका बेटा राहुल बर्रा-दो में रहते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस का दबाव बढ़ा तो दोनों ने अपना मकान बेच दिया और उज्जैन के नानाखेड़ा में जाकर रहने लगे। पुलिस के मुताबिक, संजय वहां संजीव राज गोयल के नाम से रह रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे दोनों को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...