Friday, September 18, 2026
Home Crime India पटेलनगर में फायरिंग के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

पटेलनगर में फायरिंग के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

20 अगस्त 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने तथा एक युवक के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पटेलनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। घायल युवक साहिल को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में घायल युवक के साथी अंशुल पुत्र शिवकुमार, निवासी शिकारपुर, मंगलौर ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार उसका तथा उसके साथी आदित्य और सुजल का गुरमीत नामक युवक से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते गुरमीत ने अपने साथियों अमन, रोहित व एक अन्य युवक के साथ मिलकर उन पर फायरिंग की, जिसमें साहिल घायल हो गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-544/26, धारा 109/3(5)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी थानों एवं सीमावर्ती चेक पोस्टों को संदिग्ध स्विफ्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट किया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान घटना में शामिल आरोपी रोहित को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित नया गांव बैरियर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी रोहित ने पुलिस को बताया कि गुरमीत का उक्त युवकों के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गुरमीत व उसके साथियों ने आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर आदित्य, सुजल और उनके साथियों पर फायरिंग की। मौके पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी स्विफ्ट कार से फरार हो गए। इसके बाद आदित्य व उसके साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया गया। शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूडस चौक के पास दोबारा फायरिंग की गई, जिसमें साहिल घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

रोहित पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी ग्राम दलेड़ी, थाना बड़गांव, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। वर्तमान में सुभारती कॉलेज, देहरादून में होटल मैनेजमेंट का छात्र।

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या HR-51-AZ-0890

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...