Tuesday, November 3, 2026
Home Crime India फर्जी डेटिंग एप के जरिए बुजुर्ग को डिनर पर बुलाया, मोबाइल चुराकर...

फर्जी डेटिंग एप के जरिए बुजुर्ग को डिनर पर बुलाया, मोबाइल चुराकर 1.30 लाख की ठगी; दो महिलाएं गिरफ्तार

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो महिलाओं ने फर्जी डेटिंग एप प्रोफाइल के जरिए 67 वर्षीय बुजुर्ग से संपर्क किया और उसे डिनर के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान दोनों ने कथित तौर पर बुजुर्ग का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से करीब 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम निकालने के बाद सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन को भी नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में ज्योत्सना और मानसी नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली की रहने वाली बताई गई हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग ने 25 जुलाई को ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि डेटिंग एप के जरिए उनकी एक महिला से बातचीत शुरू हुई थी। बाद में बातचीत टेलीग्राम पर होने लगी। इसके बाद दोनों महिलाओं से 20 और 24 जुलाई को मुलाकात हुई।

दूसरी मुलाकात के दौरान डिफेंस कॉलोनी स्थित एक रेस्तरां में डिनर के बाद बुजुर्ग का मोबाइल फोन गायब हो गया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खातों से यूपीआई के जरिए 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंकिंग ट्रांजेक्शन की पड़ताल की गई तो ठगी की रकम पहले एक आरोपित के बैंक खाते में पहुंचने और फिर दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जाने का पता चला। कुल रकम में से करीब 90 हजार रुपये एटीएम के जरिए निकाले गए थे।

पुलिस टीम ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो महिलाओं को कथित तौर पर रकम निकालते हुए देखा गया। इसके बाद तकनीकी निगरानी और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर पुलिस दोनों तक पहुंची।

पूछताछ में पुलिस को आरोपितों के कथित तौर-तरीके के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, ज्योत्सना ने फर्जी पहचान के साथ डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाई और बुजुर्ग से संपर्क किया। इसके बाद उसने अपनी साथी मानसी को भी योजना में शामिल कर लिया।

पुलिस का आरोप है कि मानसी ने डेटिंग प्रोफाइल वाली महिला बनकर बुजुर्ग से मुलाकात की, जिससे उन्हें लगा कि वे उसी महिला से मिल रहे हैं, जिससे उनकी ऑनलाइन बातचीत हुई थी। इसी दौरान मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रकम ट्रांसफर की गई।

जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि बैंक खातों से रकम निकालने के बाद आरोपितों ने चोरी किए गए मोबाइल फोन को नष्ट कर दिया था। पुलिस का मानना है कि ऐसा इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाने के उद्देश्य से किया गया।

साइबर थाना पुलिस ने बैंकिंग ट्रेल, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तरह की वारदातों में उनका कोई अन्य साथी भी शामिल था या नहीं।

RELATED ARTICLES

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...