Thursday, September 17, 2026
Home Crime India घर के कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, वारदात के बाद से...

घर के कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, वारदात के बाद से बड़ा बेटा फरार; पुलिस को हत्या का शक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के परसापारा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद दोनों शवों को बोरियों में भरकर घर के एक कमरे में छिपा दिया गया। पुलिस को हत्या में दंपती के बड़े बेटे के शामिल होने का शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय हीराधर यादव और उनकी 52 वर्षीय पत्नी गुलाबी यादव के रूप में हुई है। घटना का खुलासा सोमवार को उस समय हुआ, जब उनका छोटा बेटा मोहन घर पहुंचा। मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। काफी तलाश के बाद भी माता-पिता का पता नहीं चला तो उसने घर के अंदर जाकर देखा।

घर का एक कमरा बंद मिलने पर मोहन को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर कमरे के फर्श पर खून के निशान दिखाई दिए। जांच करने पर दो बोरियों में दंपती के शव बंधे मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की जांच में दंपती के बड़े बेटे जादू यादव, उम्र करीब 34 वर्ष, पर संदेह गहरा गया है। बताया जा रहा है कि वह माता-पिता के साथ ही रहता था और घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

छोटे बेटे मोहन ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अविवाहित है। उसने यह भी दावा किया कि भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस इस दावे समेत हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...