Thursday, June 18, 2026
Home Crime India स्कूल वैन ड्राइवर ने दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी...

स्कूल वैन ड्राइवर ने दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार   

बिहार।  बेगूसराय में दो मासूम बच्चियों का रेप हुआ है। दोनों नर्सरी क्लास  में पढ़ती हैं। दरिंदगी करने वाला वाला कोई और नहीं बल्कि दोनों के स्कूल वैन का ड्राइवर ही है। चौंकाने वाली बात यह है कि दरिंदे ने रेप के बाद दोनों बच्चियों को घर छोड़ दिया। इसके बाद फरार हो गया। दोनों बच्ची की हालत देखकर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने फौरन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं समय रहते बच्ची के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ा लिया। इसके बाद जमकर उसकी पिटाई कर दी।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बच्ची एक ही गांव में कुछ दूरी पर रहती हैं। दोनों की उम्र चार से पांच साल के बीच है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर स्कूल का मैजिक वैन चलाता है। आरोपी पिछले तीन साल से स्कूल का वैन चलाता था।

दोनों बच्ची का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है
इस मामले में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वीरपुर थाने को यह सूचना प्राप्त हुई कि इलाके की दो बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद वीरपुर थाना प्रभारी ने तत्काल कारवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि मंगलवार को शाम स्कूल से घर पहुंचाने के दौरान दो मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों बच्ची का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। आरोपी द्वारा दुष्कर्म का वीडियो बनाए जाने के मामले में अमित कुमार ने बताया कि यह अनुसंधान का विषय है। आरोपी का मोबाइल पुलिस के पास जब्त कर ली गई। इसकी जानकारी जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह पिछले तीन साल से एक निजी स्कूल का वैन चलाता है। आरोपी ने इस तरह की किसी भी घटना को अंजाम देने और वीडियो बनाये जाने से इनकार किया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद लोगों मे आक्रोश है। लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...